तरैया।

तरैया रेफरल अस्पताल के परिसर में एन.आई.ओ.एस. द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों के लिए संचालित सीएच डब्लू प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को फीता काटकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने किया।प्रभारी ने बताया कि सीएचडब्लू(सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के तहत 50 ग्रामीण चिकित्सकों को सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण चिकित्सक स्वस्थ्य विभाग के एक अनुभवी कार्यकर्ता बन जायेगा।और सामान्य मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रेफरल अस्पताल पहुचायेंगे।उक्त मौके पर ट्रेनर डॉ एबी शरण, ग्रामीण चिकित्सक संघर्ष समन्वयक समिति के जिलाउपाध्यक्ष डॉ.असलम, अध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह,प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज पंडित सहित अन्य मौजूद थे।