समस्तीपुर:आंधी में दीवार गिरने से किशोर की मौत

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय :
दलसिंहसराय प्रखण्ड क्षेत्र के अजनौल पंचायत में दोपहर आयी तेज आँधी और वर्षा के दौरान भारी क्षति हुई हैं। सूचना के अनुसार अजनौल पंचायत के भटगामा के वार्ड संख्या एक में एक घर की दीवार गिर जाने से प्रमोद महतों के ग्यारह वर्षीय पुत्र अभय कुमार की मृत्यु मलवे में दबकर हो गयी। वहीं मृतक की बहन प्रीति कुमारी घायल हो गयी हैं। घायल की चिकित्सा एक निजी क्लिनिक में करायी जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतों, सरपंच शम्भू कुमार चौधरी समेत अन्य ग्रामीण पहुँचकर मामले का जायजा लिया।मुखिया एवं सरपंच की सूचना पर अंचलाधिकारी अजय कुमार, दरोगा अनिल कुमार और राम प्रवीण राय पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। तत्काल सीओ ने बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को दी।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।