छपरा: सिवान में आयोजित एनडीए के शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का छपरा के मेथवलिया चौक पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

सारण के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, अरशद परवेज मुन्नी, बालमुकुंद चौहान, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी ई० प्रभाष शंकर, दीपक सिंह, जयप्रकाश महतो, भोला सिंह, अशोक सिंह, सतीश शर्मा, ललिता सिंह, विनोद सिंह, डॉ. जयप्रकाश भारती, राहुल कुमार, शंभू मांझी, कुसुम रानी, साजिद आलम और उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सिवान के लिए रवाना हो गया।