फ़ेसबुक लाइव आकर इस भाजपा नेता ने सांसद सिग्रीवाल को दिखाया आईना, कहा : आपने जनता के विश्वास के साथ किया धोखा
विनीत कुमार, छपरा
भारतीय जनता पार्टी में चल रहा पार्टी का अंतर्कलह अब सतह पर दिखने लगा है। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के कार्यप्रणाली से आहत एक युवा भाजपा कार्यकर्ता ने फेसबुक लाइव आकर सांसद के विकास कार्यों की बखियाँ उधेड़ दी है।

एकमा विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह पुन्नू ने बीते 19 जुलाई की संध्या 8 बजे फ़ेसबुक लाइव आकर सांसद को आइना दिखाया है। इस फ़ेसबुक लाइव में प्रकाश सिंह पुन्नू ने कहा है कि जनता ने आपको सेवक के रूप में चुना मगर आप महाराज बन गए। पुन्नू का कहना है कि विगत 4 वर्षों में आपने आमजनता को धोखा दिया है।

इस फ़ेसबुक लाइव का लिंक :-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2179795978964213&id=100008014956245
युवा नेता का कहना है कि विगत 4 वर्षों में आपने जनता से जो वादे किए है वो पुरे हो गए है क्या ?? पुन्नू ने अपने फ़ेसबुक लाइव में कहा है कि चुनाव जीतने के बाद जब लाकठ छपरा गांव में आपका अभिनन्दन समारोह था तो आपसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की बात कही गयी साथ ही महेन्द्रनाथ हाल्ट पर यात्री सुविधायें बढ़ाने की बात कही गयी थी मगर आपसे कुछ हो न सका। आगे पुन्नू ने कहा है कि आपने जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है। आप दिल पर हाथ रखकर कहिये की आप जनता से किये वादों पर कितना खरे उतरे हैं।

फ़ेसबुक लाइव का लिंक :- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2179811298962681&id=100008014956245
युवा नेता ने सांसद सिग्रीवाल से सवाल किया है कि क्या सामुदायिक भवन व छठ घाट का निर्माण ही आपका विकास है।
युवा नेता का कहना है कि आपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की भी रक्षा नही की। जनता ने काफी उम्मीद के साथ आपको चुना था मगर आप उनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरे।
युवा नेता ने कहा है कि 4 वर्ष बाद आपको सौर ऊर्जा की याद आयी। आपने सौर ऊर्जा सार्वजनिक जगहों पर लगाने की बात कही मगर 20-22 लोगों ने अपने दरवाजों पर सौर ऊर्जा लगा रखे हैं।

प्रकाश ने सांसद को कहा है कि आप भी सोशल मीडिया या प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आकर बताइये की आखिर महाराजगंज की जनता के लिए अपने क्या किया है?
युवा नेता ने कहा है आपके कार्यकर्ताओ पर झूठे एफआईआर दर्ज कराए गए मगर आप चुप रहे। ऊपर से आपके पुत्र कहते है कि हमलोग चुनाव में आपके साथ नही थे तो फिर आप बताइये की विगत चुनाव में हमलोग आपके साथ थे या नही।
युवा नेता ने कहा है कि न तो एकमा मॉडल स्टेशन बना और न ही एकमा स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ा। आपने महाराजगंज को जिला बनाने की बात कही थी मगर यह भी आपसे नही हो सका।

युवा नेता प्रकाश ने कहा है कि विगत चुनाव में आपने कहा था कि इस सफेद चादर पर दाग नही लगने दूंगा लेकिन आप ही बताइये की उस चादर पर क्या दाग नही लगा है ??
आपने महाराजगंज की जनता को ठगा है इसका खामियाजा आपको उठाना पड़ेगा।
युवा नेता प्रकाश सिंह पुन्नू ने अपने लाइव वीडियो के अंत मे कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में हूँ और रहूंगा। मैं पार्टी का विरोध नही कर रहा बल्कि आपका विरोध कर रहा हूँ क्योंकि आपने विकास के नाम पर जनता को छला है।

इस मामले में हमने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया मगर संपर्क नही किया जा सका। जिसके बाद हमने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे विशेष जानकारी नही है। लेकिन कोई संगठन में रहकर संगठन का विरोध कर रहा है तो यह गलत है।




Recent Comments