समझदारी : प्रतिबंधित मांस के साथ युवक को पकड़ के ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

पानापुर (सारण) थाना क्षेत्र के हरखपकड़ी में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर हरखपकड़ी में एक युवक बाइक से घूम रहा था। ग्रामीणों को शक होने के बाद युवक को पकड़ लिया। लोगों ने जब युवक के बाइक के डिक्की की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित मांस होने का शक हुआ। फिर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सीवान जिले के नबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा लकड़ी निवासी नईम आलम के पुत्र शमशेर आलम के रूप में हुई है। युवक के बाइक के डिक्की से एक किलोग्राम प्रतिबंधित मांस मिला है।