दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत कचहरी बाजार स्थित एक चिमनी भट्ठा पर आपसी विवाद में एक मजदूर ने अपने साथी के सौये अवस्था में कुदाल से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना सोनपुर पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने आरोपी मजदूर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 27 वर्षीय दयाल उरांव पिता विदु उरांव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी राजू उरांव,पिता सुखदेव राव झारखंड के लोहरदगा जिले के सेमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पालमी गांव का रहने वाला बताया है। दोनों एक ही गाँव के रहने वाला है।दोनों मजदूर चिमनी भट्ठा पर काम करते थे। उक्त बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सोमवार के शाम बताया कि सबलपुर चिमनी भट्ठा पर आपसी विवाद में एक मजदूर ने अपने साथी के सौये अवस्था में कुदाल से गला काटकर उसकी हत्या सोमवार क़ो कर दी। सूचना मिलते ही सोनपुर थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।