पुआल में छुपाकर रखे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी फरार

मढ़ौरा (सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के खालिसपुर में पुलिस ने एक गुप्त सुचना के अधार पर पुआल के बोझा के भीतर छुपा पर रखे अंग्रेजी शराब के दस बोतल को जब्त कर लिया I हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने में सफल हो गया I इस सम्बन्ध में गौरा ओपी इंचार्ज सुधीर कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे खालिसपुर निवासी योगेन्द्र राय के पुत्र चन्दन कुमार राय को आरोपित किया है I ओपी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें दोपहर में उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि खालिसपुर का चन्दन कुमार राय चोरी छिपे दारू बेचने और पुआल में छुपाकर अंग्रेजी शराब रखा है I मौके पर पहुंची पुलिस ने चन्दन के घर से सटे पुआल के बोझा से अंग्रेजी शराब का अलग अलग मात्रा का दस बोतल बरामद किया I इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गया I