सोशल मीडिया ग्रुप ‘अनुभव जिंदगी का’ ने आयोजित किया मिलन समारोह, जरूरतमंदो के बीच वितरित किया कंबल

मांझी(सारण): सोशल मीडिया ग्रुप ‘अनुभव जिंदगी का’ के द्वारा मांझी सरयु नदी के राम घाट स्थित हनुमान वाटिका परिसर में सोमवार को मिलन सह कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे करीब एक सौ से अधिक गरीब महिलाओं व पुरुषों के बीच मुख्य अतिथि बीडी ओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कम्बल का वितरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा जो वक्त बीत जाता है वो कभी लौट कर नही आता। कर्मयोगी अच्छे कार्य के लिए कभी उचित समय की प्रतीक्षा नही करते। अनवरत समय के साथ बढ़ते जाते हैं। अपने लिए तो सभी जीते हैं। जो सबके लिए जीते हैं। दुनिया में वही याद किये जाते हैं। नववर्ष में हमे सभी पुरानी रंजिशों को भुला कर आगे बढ़ना चाहिए। तभी हमारा समाज व देश हर स्तर से मजबुत, सुखी और समृद्ध होगा। समारोह को ग्रुप एडमिन मनोज कु. सिंह, रंजन शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपाल शर्मा, सचिन पाण्डेय, बुचुन सिंह, संजीव सिंह, जगमोहन चौहान आदि ने किया। संचालन बिजेंन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता राय बहादुर सिंह, डॉ. विश्वम्भर पोद्दार, धनंजय सिंह, मुखिया संजीत साह, मुखिया प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह, जदयु नेता निरज मिश्रा, संजीव शर्मा, रोहित राज, उमेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार आदि ने विशेष सहयोग किया।