समस्तीपुर:लोजपा कार्यकर्ता के द्वारा मनाया गया 5वां स्थापना दिवस
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा प्रखंड कार्यालय पर 5 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।इस स्थापना दिवस का अध्यक्षता लोजपा के युवा प्रखंड अध्यक्ष श्री राम बाबू यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की गई ,साथ ही आतिशबाजी भी की गई ।इस वर्षगांठ के शुभ अवसर पर राम बाबू यादव युवा प्रखंड अध्यक्ष , रामाशीष धुरंधर सरपंच, सुधीर मिश्र ,अरविन्द कुमार ,राजेश कुमार, धीरज ठाकुर ,अशोक कुमार यादव, पप्पू साह ,प्रमोद कुमार, अमरजीत यादव एवं और भी कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे ।