पानापुर/सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र फकुली नहर पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। तथा बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की रात्रि में लगभग 9 से 10 बजे की बताई जाती है। दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि बाइक पर सवार युवक भी पूरी तरह से घायल है। घटना के बाद पूरी इलाके में तरह तरह के अफवाहें फैली हुई है की हत्या है की सड़क दुर्घटना मौके पर पहुंची पुलिस को हत्या का कोई सुराग नहीं मिला ऐसे में सड़क दुर्घटना होने की आशंका जताई जाती है। घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ राय के पुत्र 25 वर्षीय सोनू कुमार यादव के रूप में हुई जो की अपने पड़ोसी नितेश कुमार के साथ सोनू कुमार यादव पचरौर न्योता में जा रहा था। इसी बीच फकुली नहर पर दुर्घटना होने पर बाइक चालक सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नितेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया घटना कैसे हुई ये नितेश कुमार के बयान के बाद ही पता चलेगा।