ऑटो व ट्रैक्टर की की टक्कर में तीन घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली : थनाक्षेत्र के दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बलहू पोखरा के पास बुधवार को ऑटो व ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान असांव थानक्षेत्र के तीयर निवासी शिवशंकर चौधरी के पुत्र रमेश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी के पुत्र सरल चौधरी व अजय चौधरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी घटना उस समय हुई जब ऑटो सवार तीनों लोग दरौली की तरफ से तियर अपने घर जा रहे थे। कि बलहुं पोखरा के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।




Recent Comments