दुकान से शराब की बोतलें बरामद
हाजीपुर (वैशाली) : जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन बाजार स्थित गुप्त सूचना के आधार पर बीते शनिवार रात पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर बिक्री के लिए रखे दो बोतल विदेशी शराब के साथ दुकानदार को बीते शनिवार रात में गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस सम्बंध में एएसआइ सुदर्शन झा द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जब वे पुलिस बल के साथ मनियारपुर में गश्त कर रहे थे तो, उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चकौसन बाजार स्थित एक दुकानदार पतंजलि प्रोडक्ट्स बिक्री की दुकान में विदेशी शराब की भी बिक्री की जा रही है। दुकान की तलाशी लेने पर 180 एमएल रॉयल स्टैग इम्पीरियल ब्लू शराब एक-एक बोतल शराब बरामद की गई। दुकानदार बाजितपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।




Recent Comments