शौच के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत

मढ़ौरा(सारण) । 

थाना क्षेत्र के सलिमापुर नेथुआ में एक 18 वर्षीय युवक की डुबने से मौत हो गयी । युवक नेथुआ निवासी स्वामीनाथ मांझी का पुत्र आकाश कुमार बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार युवक घर से भैस को चराने निकला था । इसी दौरान शौच लगने पर वह नदी किनारे चला गया था । ऐसा बताया जा रहा है कि इस क्रम में पैर के फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डुबने से उसकी मौत हो गयी ‌। युवक पांच भाई में दूसरा नम्बर पर था । घटना  जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और घर वालों के दुःख से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया ।