
नमन : मतंग सिंह
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह का निधन। छपरा जिले के तरैया प्रखंड के आकुचक गांव के मूल निवासी थे मतंग सिंह।असम की राजनीति में बड़ा चेहरा बन कर उभरे थे पीवी नरसिम्हा राव सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाए गए थे कई सारे टेलीविजन चैनलों के संस्थापक थे। हमारे निकट संबंधी थे। उनकी फुआ हमारी दादी थी इनसे नियमित बातचीत होती थी। उनकी पत्नी ख्याति सिंह भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है खुद का प्रोडक्शन हाउस है राष्ट्रीय स्तर पर हमार चैनल के संस्थापक के रूप में भी इनकी अपनी पहचान थी। पिछले कुछ महीनों से बीमार थे पर सक्रिय थे फोन पर आखरी बातचीत में उन्होंने कहा था कि बिहार में कुछ बेहतर करो महाराजगंज : लोकसभा क्षेत्र में विगत एक वर्ष से इनकी पत्नी ख्याति सिंह लोगों के लिए जमीनी स्तर पर कई कार्य कर रही थी पटना के जगदेव पथ अवस्थित अपने आवास को इन्होंने कोरोंटाइन सेंटर के लिए देने के लिए भी कहा था।। एक अभिभावक मार्गदर्शक का इस तरह समय चला जाना काफी वेदना दे गया।
अश्रुपूरित_नमन
अनूप नारायण सिंह




Recent Comments