
मशरक (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार को मशरक बाजार क्षेत्र से लेकर चौक-चौराहों और गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस जवान हर आने-जाने वाले पर नजर लगाए रहे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को सड़क पर निकलने की छूट दी गई। सब्जी, फल व दवा की दुकानों को छोड़कर शेष बाजार पूरी तरह बंद रही। लॉकडाउन के चलते दुकानों को सुबह 7 बजें से 11 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इससे पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान बिना काम के कोई नजर आए इसको लेकर पुलिस टीम निगरानी करती रही। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बाजार क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।





Recent Comments