शॉट सर्किट से लगी दुकान मे आग, हजारों की संपत्ति राख -:
#”””””””””””””‘”‘”””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार स्थित विनय कुमार के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी। आग लगने का कारण शाॅट सर्किट बताया जाता है। जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह अपना दुकान बंद कर विनय कुमार अपने घर चले गया। रात होने के कारण बाजार में सन्नाटा था। अचानक देर रात को उसके गुमटी से धुआं निकलने लगा तथा इलेक्ट्रॉनिक समान जलने की गंध फैलने लगी । जिसको देख बगल के घरवालो की नींद टूट गयी और वे शोर मचाना शुरू किये। तो आसपास के लोग दौड़कर आये व आग को बुझाया। तब तक दुकान में रखे सैकड़ों मीटर बिजली का तार, मोबाइल, पंखा, बल्ब, स्टेपलाइजर,चार्ज, बैट्री समेत हजारों रूपये मूल्य के समान जल कर राख हो गये थे। महज संयोग ही था कि उस समय हवा शांत था, अन्यथा अन्य दुकान भी जलने से नहीं बच पाते।




Recent Comments