बाइक की डिक्की तोड़ आभूषण का थैला लेकर भाग रहे चोर को दुकानदारों ने खदेड़ा,गाड़ी छोड़ चोर फरार
तरैया(सारण):22.09.2018।
थाना क्षेत्र के पचरौर बाजार स्थित आकाश ज्वेलरी दुकान के दुकानदार के बाइक की डिक्की तोड़ कर अज्ञात चोरों ने आभूषण का बैग निकाल कर बाइक से तरैया होकर फरार हो रहे थे। आकाश ज्वेलरी के दुकानदार मुकेश सोनी ने बताया कि मैं अपने दुकान के सामने बाइक लगाकर शनिवार की सुबह दुकान खोल रहा था तभी अचानक बाइक की डिक्की तोड़ कर कुछ अज्ञात चोर आभूषण का बैग निकालकर तरैया की ओर बाइक से भागने लगे।तीन चोर दो बाइक से थे।बैग में हजारों रुपये के आभूषण था।दुकानदार ने इसकी सूचना तुरन्त मोबाइल से तरैया के अपने मित्र दुकानदार को दिया और चोरों की कुछ पहचान बताई।तभी दो युवक पल्सर गाड़ी से पचरौर की तरफ से आ रहे थे। तरैया एसबीआई के सामने उनपर कुछ दुकानदारों की नजर पड़ी तो दुकानदारों ने बताये गये पहचान के आधार पर चोरो का पीछा किया।तबतक उनका बाइक गिर गया और दोनों चोरो अपना पल्सर गाड़ी छोड़कर दुकानदारों के खदेड़ने के बाद भी फरार होने में सफल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही बाजार से पल्सर गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया की डीटीओ कार्यालय से यह पता किया जा रहा है की यह पल्सर गाड़ी किसके नाम से है।इसकी जानकारी मिलते ही अगली करवाई की जाएगी।




Recent Comments