किशोरी छात्रा की शव झाड़ी से बरामद , हत्या की खबर से सनसनी

परसा (सारण) :थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के समीप नहर की झाड़ी से परसा पुलिस ने एक 15 बर्षीय छात्रा की शव को बरामद किया।खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मृतक किशोरी थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की पिंकी कुमारी बाजीतपुर उच्च बिद्यालय की 9 वीं बर्ग की छात्रा बतायी जाती है। झाड़ी में शव होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार घटना स्थल पहुंच परिजनों से घटना की जनकारी लिया।किशोरी की हत्या तेज हथियार से गर्दन काट और शारीर पर तेजाब फेक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया औऱ मामले की तहकीकात में जुटी है।




Recent Comments