दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन।।विगत आठ माह पहले शादी हुयी विवाहिता की हत्या बाईक के लिए कर दिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है।घटना डबरिया परसौनी गाव की बताई गई है ।इस बावत विवाहिता के पिता गोपालपुर थाना के महेसडा मलाही टोला गाँव निवासी महेन्द्र सहनी ने प्रमोद सहनी,जंगबहादूर सहनी, रामाकान्त सहनी,भुलेन सहनी,दिलीप सहनी,पुन्देव सहनी,सुखाडी सहनी, सुरेन्द्र सहनी व मंटू सहनी को नामजद बनाते हुए पुलिस को बताया कि वह विगत आठ माह पहले अपनी पुत्री की शादी डबरिया परसौनी मे किये थे।दहेज मे बाईक नही दिये जाने पर आरोपी हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।नही देने पर सभी आरोपी विगत छः अगस्त को जबरदस्ती जहर पिला कर विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया।थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि आवेदन के आलोक मे कांड अंकित करते हुए पुलिस कारवाई मे जुट गयी है




Recent Comments