शादी की नीयत से किशोरी को भगाया, पुलिस ने की बरामदगी
इसुआपुर(सारण) :-थाना क्षेत्र के रामपूर अटौली गांव की पन्द्रह बर्षीय नाबालिक किशोरी को शादी की नीयत से भगा ले जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है ।दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने अपने ही गांव के नोशाद अली पर उनकी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है ।अपने फर्द बयान में किशोरी के पिता ने लिखा है कि उनकी पन्द्रह बर्षीय पुत्री 9 जुलाई को मशरक इंटर कॉलेज में गई थी ।लेकिन देर शाम तक घर नही लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए ।खोजबीन शुरू की गई ।सभी सगे सम्बन्धियों के यह पूछ ताछ किया गया ।लेकिन कुछ पता नही चल सका ।तभी किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को नोशाद अली मोटरसाइकिल पर बैठाकर मलमलिया की तरफ ले गया है ।हमलोग उसके घर पूछने गये तो नोशाद के पिता शमसूल उसकी माँ छोहरा खातून,नबाब अंसारी,ताहिर अली,नाशिम अली,अजबुदिन अंसारी उनके साथ गली गलौज करने लगे तथा मरपीट पर उतारू हो गए तथा मधु को भगाने की बात स्वीकारते हुए उससे अपने बेटे की शादी कराने की बात कही।इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है तथा बयान देने के लिये छपरा न्यायालय भेजा गया है ।




Recent Comments