शहीद के परिजन को 11 लाख रुपए देने का आश्वासन
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : मांझी के विधायक कांग्रेस नेता विजयशंकर शंकर दुबे ने मुख्यमंत्री से जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आइडी विस्फोट में मारे गए रघुनाथपुर थाने के दिघवलिया निवासी शहीद अमरजीत उर्फ मितेश के परिजनों को 11 लाख रुपए एवं एक व्यक्ति को सरकारी दिलाने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद अमरजीत की पत्नी को बिहार सरकार सरकारी नौकरी देगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार को शहीद के परिजनों से विधायक ने मिलकर शहीद की पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया था।
——-




Recent Comments