डोरीगंज(सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव मे आपसी विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मार जख्मी कर दिया । जिन्हे परिजनों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिघवारा हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया ।
थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया की थाना क्षेत्र के नराँव गाँव मे किसी विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी गयी है जिसमे एक नराँव गढ़वाल टोला निवासी आत्मा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार को पेट एवं सीने मे गोली लगी है वही मदनपुर गाँव निवासी पुर्व बीडीसी मनोज सिंह के पुत्र 20 वर्षीय विश्वजीत कुमार उर्फ करीमन को पैर मे गोली लगी ।
जहाँ प्रकाश कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।
घटना की सुचना पर एसपी कुमार आशीष एवं डीएसपी रामपुकार सिंह मौके पर पहुँच मामले की छानबीन की ।
थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया की मामले की विभिन्न पहलुओं पर जाँच की जा रही है ।
प्राथमिकी दर्ज होते ही आगे की कार्यवाई की जाएगी ।
मामले को लेकर गाँव मे तरह तरह की चर्चा लोग कर रहे है ।