शहर में नो इंट्री के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#परवेज अख्तर /सिवान :
महाराजगंज (सिवान) : शहर में प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या से जूझ रहे आमलोग, स्कूल, कोचिंग के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को अब जाम से निजात मिल सकहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया। आदेश का का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों के वाहन को जब्त कर चालक, खलासी को जेल भेज दिया जाएगा। ज्ञात हो कि राजेंद्र चौक से फुलेना शहीद स्मारक तक, राजेंद्र चौक से डीएवी पब्लिक स्कूल तक, राजेंद्र चौक से नखास चौक तक प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी हो जाती है।
———–