शस्त्र एवं अनुज्ञप्ति के भौतिक सत्यापन के लिए तिथि का निर्धारण हुआ
लालगंज (वैशाली):—आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र एवं अनुज्ञप्ति के भौतिक सत्यापन के लिए तिथि का निर्धारण किया जायेगा। इसके लिए 02 ,18 ,19,20 फरवरी,एक मार्च और तीन मार्च तय किया गया है। उक्त तिथि पर शस्त्रधारी अपने शस्त्र एवं अनुज्ञाति का भौतिक सत्यापन अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में करायेंगे। इस संबंध में अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को सभी शस्त्रधारी लालगंज थाना पर पहुंचकर अपने शस्त्र और अनुज्ञप्ति सत्यापन करा लें।




Recent Comments