दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय नगर के वैश्यटोला में नव निर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे बाजे हाथी घोड़ा के साथ कलश यात्रा निकली। गुरूवार को मंदिर परिसर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलभरी के लिए मां गढ़देवी मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां पौराणिक कुआं से जलभरी की। कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर भक्तिभाव में विभोर रहे। कलश यात्रा में शामिल गाजे बाजे हाथी घोड़ा आकर्षण का केन्द्र रहा। कलश यात्रा से शुरू प्राण प्रतिष्ठा समारोह 1 मार्च को विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। इस अनुष्ठान अवधि में अखंड अष्टयाम, वैदिक मंत्रोचारण से श्री हनुमान जी सहित पांच देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारा कराया जाना है। इस मौके पर ठाकुर अमर सिंह, राजीव सिंह पेंटर, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह, रणधीर सिंह, शशिकांत सिंह, दिलीप सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहें।