वैशाली-सेहान के जेनरल स्टोर में लाखों की हुई चोरी
चेहराकलां (वैशाली)कटहरा ओपी क्षेत्र के सेहान हाट के परिसर स्थित कृष्णा जेनरल स्टोर में अज्ञात चोर ने पिछले दीवार को तोड़कर नगदी 18 हजार समेत एक लाख की किमती सामाग्री चुराने में सफल हो गया। इस मामले में राज नारायण भगत के पुत्र कृष्णकांत भगत ने कटहरा ओ पी में अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी हैं।
दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि बुधवार की रात्री में कृष्णा जेनरल स्टोर के पीछे की दीवार को काटकर अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर गया।दुकान के गल्ले को तोड़कर नगदी 18हजार ,हिन्दुस्तान लीवर की समाग्री के अलावा अन्य कम्पनी की सामाग्री ,कीमती तीन रिर्चाज करने वाला मोबाइल चुरा लिया है।इस मामले में कटहरा ओ पी अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। अविलंब कानूनी कार्रवाई की भरोसा दिलाया हैं।