
मांझी(सारण)। बीती रात मांझी दलन सिंह उच्च विद्यालय के सामने सड़क किनारे स्थित घड़ी मिस्त्री नागेश्वर साह उर्फ बहारन की गुमटी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने के कारण सामग्री सहित पूरा गुमटी जलकर राख हो गया। दुकानदार मांझी गोंडापर के निवासी हैं। इसी दुकान से नागेश्वर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्होंने आग लगी की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments