मांझी(सारण)। मांझी पुलिस ने चैनपुर गांव में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक चैनपुर गांव निवासी माया यादव का पुत्र राहुल कुमार यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब के कारोबारी शराब की खरीद विक्री कर रहे है। सूचना के आधार पर छापेमार की गयी। छापेमारी के दौरान गाय के चारा वाला घर से चार कार्टून शराब शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की मात्रा 35 लीटर बतायी जाती है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।