मांझी। मांझी थाना पुलिस ने देशी तथा विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारियों में फतेहपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेश चौधरी का पुत्र मनोज चौधरी तथा नरपलिया गांव निवासी भरत चौधरी का पुत्र मेघनाथ चौधरी और रसीदपुर गांव निवासी कमला तिवारी का पुत्र रवि कुमार शर्मा बताया जाता है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से देशी तथा विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारियों के पास से बीस लीटर देशी शराब तथा 12 लीटर वियर बरामद किया गया। तीनों कारोबारियों के विरुद्ध नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।