साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया

पानापुर (सारण)गुरूवार को प्रखण्ड मुख्यालय से होकर पानापुर बाजार होते हुए कई गाँवों में साइकिल रैली के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।साइकिल रैली में विद्यालय के बच्चे तथा सभी अंचलकर्मी तथा प्रखण्ड कर्मी शामिल हुए।पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी ने साइकिल रैली को रवाना किया जो पानापुर बाजार,तुर्की, बकवाॅ आदि गाॅवों का भ्रमण कर प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचा ।रैली में बच्चे “पहले मतदान, फिर जलपान”, “ईवीएम का बटन दबायेंगे, अपना फर्ज निभायेंगे “,जो बाटे दारू ,साड़ी नोट,उसको कभी ना देना वोट आदि नारे लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया ।