भारत -ग्वाटेमाला युवा वार्ता के लिये चयनित 50 सदस्यीय टीम मे लोकमहाविद्यालय के एनएसएस लीडर अमित का भी हुआ है चयन

बनियापुर(सारण)।भारत -ग्वाटेमाला युवा वार्ता का आयोजन ग्वाटेमाला के दूतावास नई दिल्ली में आगामी 12 जुलाई को होगा।जिसमे भाग लेने के लिये देश भर से 50 युवाओं का चयन किया गया है।उक्त वार्ता में भाग लेने के लिये लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के एनएसएस इकाई के टीम लीडर अमित कुमार सिंह का चयन किया गया है।जिससे महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों में खुशी की लहर व्याप्त है।कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-ग्वाटेमाला के बीच बढ़ रहे सम्बंध को और मजबूत बनाने को लेकर युवाओ के बिच वार्ता होगा।साथ ही भारतीय संस्कृतिक से ग्वाटेमाला के युवा रूबरू होंगे।एनएसएस के टीम लीडर अमित कुमार सिंह ने बताया की सामाजिक कार्यो में रूचि रखने, रक्तदान के लिये लोगो को जागरूक करने, डिजिटल इंडिया को लेकर प्रचार-प्रसार करने,,साक्षरता अभियान ,स्वच्छता अभियान,योगाभ्यास,पर्यावरण सुरक्षित रखने ,दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के बिरुद्ध जागरूकता अभियान आदि में बेहतर प्रदर्शन के लिये वार्ता में भाग लेने के लिये चयन किया गया है।प्रचार्य डॉ0 योगिन्द्र पाण्डेय एनएसएस के टीम लीडर को शुभकामना देते हुए बताया की भारत-ग्वाटेमाला युवा वार्ता में चयन होना महाविधालय के लिये गौरव की बात है।प्रो0 काशीनाथ राय ,प्रो. डॉ अंजु प्रशांत,प्रो0 राजकुमार सिन्हा आदि ने अमित कुमार का चयन होने पर बधाई दी।