▪वैश्य समाज अपने साथ सभी वर्ग को साथ लेकर चला है.
▪चंद लोग आपसी एकता को कर रहे कमजोर

छपरा।स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की आए दिन चंद लोग बैठक करके वैश्य समाज की एकजुटता को खराब कर रहे हैं और सीधे तौर पर समाज की किरकिरी खुले मंच से करा रहे हैं.वैश्य समाज एक बहुत बड़ा समुदाय है जो तीन चार व्यक्तियों के निजी लाभ के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी से नहीं चलता.वैश्य समाज का एक सिद्धांत है अपने समाज की एकजुटता के साथ समाज के हर जाति वर्ग विशेष को एक साथ लेकर चलना. चुनाव लड़ना अच्छी बात है हर कोई का अधिकार है कि वह चाहे तो चुनाव लड़ सकता है लेकिन वैश्य समाज को आधार बनाकर मुझे आरोपित करना यह गलत है. जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह निजी लाभ के लिए कर रहे हैं।




Recent Comments