सिवान :प्रयास से मिलेगी सफलता, हारे नही हिम्मत-जागेश्वर त्रिपाठी
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान

तरवारा (सिवान) जी बी नगर थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय सानीबसंतपुर के सभागार में शुक्रबार को दैनिक जागरण और जिलेट गार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफलता आपकी मुठी में शामिल प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए प्राचार्य जागेश्वर त्रिपाठी ने कहाँ की आप कैसे दीखते है। लोगो में आपकी एक्टिविटी रहती है लोगो से आपकी बात चीत कैसे होती है इसपर सबकी नजरे बनी रहती है तो आपके ब्यक्तित्व में बहुत ही निखार आएगा।इसलिए ब्यक्तित्व पर हमेशा ध्यान रखना जरुरी होती है जिससे निरंतर सफलता मिलती है। हमेशा हमलोगो को सफलता के लिए प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि प्रयास ही सफलता की जड़ होती है। आज तक जितने भी बड़े बड़े हस्ती बने है सभी लोग प्रयास व्ब्यक्तित्व के बदौलत ही जगह बनाये है। इसलिए हम सबको हार नही माननी चाहिए। ब्यक्तित्व से ही भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनती है जो सफलता की पहचान बनती है। वही अच्छे दिखने के लिए क्या करना चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के दौरान परिक्षा में शामिल परिक्षार्थियो का रिजल्ट कार्यशाला के बाद घोषित की गई। इस लिखित परिक्षा में शामिल 13 छात्र छात्राओ को ग्रुप डिस्कसन में शामिल किया गया। जिसमे से राजाबाबू, शमशाद अंसारी, पुजा कुमारी व राजकुमारी को लास्ट राउंड के लिए चयनित करने के बाद चारो छात्र छात्राओ में से शमशाद अंसारी को विनर चुना गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर रामायण शर्मा, बबन पांडेय, हरेराम यादव, संतोष कुमार सिन्हा, रामएकबाल प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पुनाम कुमारी, श्रीभगवान राम समेत महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।