वैशाली : ऑटो और कार की आमने सामने टक्कर में आधे दर्जन लोग घायल


लालगंज : रविवार की रात लालगंज – वैशाली बाईपास मार्ग पर लाल वसंता गंडक नहर पुल पर बाइक और ऑटो की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो ने इलाज के लिये लाया। जहा घायलों का इलाज कर सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो वैशाली की तरफ जा रहा था जब कि बाइक महाराणा प्रताप चौक की तरफ। पुल पर दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें ऑटो बाइक को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर उलट गया पुल के नीचे जा गिरा। जिससे ऑटो पर सवार दो व्यक्ति और बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।उन्होंने बताया कि तीनों घायल वेहोश था।




Recent Comments