वैशाली:सरकार गरीब और मजदूर विरोधी-पूर्व मंत्री
#प्रेम कुमार

बिदुपुर (हाजीपुर)
पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा की प्रदेश के लाखो मजदूर बालू और गिट्टी पर प्रतिबंध के कारण बेरोजगार हो गए है।वही राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ भी अन्याय कर रही है।समान काम के बदले समान वेतन तो हाई कोर्ट के निर्णय के बाद देना चाहिए।
पूर्व मन्त्री श्री राम बिदूपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि सदन में भी बालू गिट्टी के मुद्दे पर भी सरकार कुछ नही बोल रही है।मजदुरो के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्तपन्न हो गये है।उनलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्तपन्न हो गये है।उन्होंने आरोप लगया कि ये सरकार गरीब ,मजदूर विरोधी है।सरकार गिट्टी और बालू को तौल कर बेचने की बात कह रही है।प्रतिबंध के कारण शादी ब्याह वाले घरो में प्लास्टर भी नही हो सके।
पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा की नियोजित शिक्षक को हाई कोर्ट के निर्णय के बाद सरकार को स्वीकार कर वेतन देना चाहिए।सरकार एक ही विद्यालय में दो तरह की नीतियां आपना रही है, जो उचित नही है।ईन शिक्षकों के साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है।जब उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विपक्ष के नेता थे तो समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग करते थे और अब तो वे वित्त मंत्री है तो क्यो नही देते।एक तरह के काम के बदले तीन तरह का वेतन,।जब तक शिक्षक खुशहाल नही होंगे तब तक दहेज प्रथा नही समाप्त होगी।शिक्षक ही समाज के लोगो को जागरूक एवम शिक्षित कर अभियान को सफल बना सकते है।ईस अवसर पर युवा राजद के अजय यादव ,नवींन कुमार आदी उपस्थित थे।




Recent Comments