परवेज अख्तर/सीवान. बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी वसीर ने अपनी पुत्री मुस्तफा खातून के साथ किए गए मारपीट के मामले में जामो बाजार थाना के ब्रह्मापुर निवासी मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद आलमगीर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा जामो थाना में दर्ज कराया है .उसने अपने आवेदन में कहा है कि ससुराल वालों ने मेरी पुत्री के साथ रड से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया .इससे उसका सर फट गया और खून से लथपथ हो गई .जब इस घटना की पूछताछ करने के लिए मेरा बेटा गया तो उसके साथ में मोहम्मद गुड्डू ने रोड से मारकर पैर तोड़ दिया .