छपरा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा0 हरेन्द्र राय के द्वारा बताया गया कि 28.09.2020 को जिला पशुपालन कार्यालय के द्वारा विश्व रेबीज दिवस का आयोजन किया गया और रेबीज जैसी खतरनाक बिमारी के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। डा. हरेन्द्र राय ने बताया कि इस अवसर पर जिला में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ कुल 326 श्वानों को टीकाकृत किया गया। उन्होने कहा कि इस अवसर पर मोवाईल एम्बुलेंस भी चलायी गयी जिसके माध्यम से भी 06 श्वनों को टीका दिया गया। उन्होने कहा कि कार्यालय के द्वारा स्ट्रीट डॉग का भी टीकाकरण किया जाएगा।