विश्वविद्यालय में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में 200 प्वाइंट का रोस्टर बहाल करने के समर्थन में आयोजित भारत बंद, सीवान में रहा बेअसर

सीवान , 05 मार्च :: विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति में पहले की तरह 200 प्वाइंट का रोस्टर बहाल करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करने की मुख्य मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न दलित संगठनों व कुछ राजनैतिक दलों के द्वारा आयोजित भारत बंद सीवान में बेअसर रहा ।
गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसला के बाद रोस्टर प्वाइंट 13 कर दिया है। विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी आरक्षण की नयी व्यवस्था के खिलाफ भारत बंद को राजद,भाकपा व रालोसपा सहित अन्य कई दलों ने समर्थन किया है।
मंगलवार को बंद समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाल क

र अपना विरोध दर्ज कराया । हालांकि की बंद समर्थकों ने कुछ देर के लिए शहर के जेपी चौक व बबुनियां मोड को जाम कर के शहर के यातायात को प्रभावित करने का प्रयास किया । लेकिन प्रशासन के मुस्तैदी से यातायात ज्यादा देर तक प्रभावित नही हुआ । शहर के सभी सरकारी कार्यालय, बैंकों व न्यायालय में निर्बाध रूप से कार्य हुए ।
बंद समर्थकों ने शहर के जेपी चौक पर एक सभा कर के दलित विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाए जाते रहे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दलित-पिछड़ों के आरक्षण में लगातार कटौती कर रही है। 13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली लागू हो जाने पर विश्विद्यालय के कई विभागों में एक भी आरक्षित सीट नहीं बचेगी। एक तरफ जहाँ आरक्षण पर हमला है। वहीं दूसरी ओर आदिवासियों के भी अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ हमें जोरदार प्रतिरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि 13 पॉइन्ट रोस्टर खारिज करने के नाम पर दलितों के हितैषी होने का दावा करनेवाले नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है।
••••••••••
परमार मीडिया, सीवान ( बिहार )