
विशुनपुरा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के विशुनपुरा विष्णु स्थान के खेल मैदान में KRP यूथ फैन्स क्लब के सौजन्य से सहवाँ बनाम विशुनपुरा के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का फाईलन मैच खेला गया । जिसका उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । वहीं सहवाँ की टीम ने 47 अंक और विशुनपुरा की टीम ने 65 अंक बनाये । जिसमें विशुनपुरा की टीम 18 अंक से मैच को जीत कप पर कब्जा जमा लिया । टुर्नामेन्ट के आयोजक संजीव कुमार (पैक्स अध्यक्ष), पिन्टू कुमार, संजीत साह, पंकज कुमार, दिपक साह, और रहमान मंसुरी थे ।




Recent Comments