प्रयाग राज में 16 जनवरी से भाकियू द्वारा आयोजित ‘किसान कुंभ’ में होगी केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा

छपरा(सारण)। भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय सलाना किसान कुंभ आगामी 16 से 18 जनवरी तक प्रयागराज में संगम तट पर परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित होगा।तीन दिन विचार-विमर्श के बाद भाकियू आखिरी दिन 18 जनवरी को प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का घोषणा करेगी।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारद्वाज ने उक्त जानकारी देते हूए कहा कि किसान कुंभ में यूपी,हरियाणा,उतराखंड,मध्य प्रदेश और राजस्थान, बिहार समेत उत्तर भारत के सभी प्रदेशों के किसान शामिल होंगे।भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह टिकैत सहित सभी राष्ट्रीय व जिला स्तर के नेता व कार्यकर्ता इस कुंभ में शामिल होंगे।इसमें अबतक के आंदोलनों की समीक्षा होगी और संगठनात्मक चर्चा होगी। 17 जनवरी को को ज्वलंत मूद्दों पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। 18 जनवरी को किसान पंचायत होगी।जिसमें भविष्य में किए जाने वाले आंदोलनों की घोषणा की जाएगी।

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि किसान कुंभ में फसलो की लागत में 50 फीसदी जोड़कर लाभकारी मूल्य देने और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को भाव से अलग अन्य मूद्दों के साथ लागू करने की मांग उठायी जाएगी। अभी तक केवल फसल लागत और परिवार की मजदूरी को जोड़कर दिया जाने वाला भाव किसानों को मंजूर नहीं है।भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि भाकियू राज्य तथा दिल्ली स्तर पर प्रभावी आंदोलन की घोषणा प्रयाग राज में आयोजित होने वाली किसान कुंभ में करेगी।