विधायक ने मुख्यमंत्री संपर्क योजना से निर्मित सड़कों का किया शिलान्यास

#रिपोर्ट- अज़हर करीम/इसुआपुर
इसुआपुर(सारण):-प्रखंड के लौवा तथा मुरवां में सोमवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने मुख्यमंत्री संपर्क योजना से निर्मित सड़कों का शिलान्यास किया। लौवा स्टेट हाईवे से गुलाब मांझी के घर से नटपूल तक तथा मुरवां में बैठा जी के चिमनी से विंदा राम के घर होते हुए हकारपुर सीमा तक का शिलान्यास किया। कनीय अभियंता भावेश चंद्र दास ने बताया कि लौवा से नटपूल तक बनने वाला सड़क 1.95 किमी जिसकी राशि 1 करोड़ 19 लाख 15 हज़ार तथा मुरवां से हकारपुर तक बनने वाला सड़क जिसकी लंबाई 1.8 किमी जिसकी लागत 1 करोड़ 20 लाख है को समय से पहले बना लिया जाएगा। वही संबेदक पंकज कुमार तथा राहुल कुमार पंकज ने सड़क को मानक के अनुरूप बनाने का वादा किया। इस अवसर पर प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया श्री भगवान बैठा, विश्वनाथ राय, बवाली राय, मुकेश कुमार चौरसिया, रामबाबू राय, गुड्डू कुशवाहा, सुनील कुमार यादव, विजय राय, राजेश राय,उपेंद्र श्रीवास्तव,पारस राय, कामेश्वर राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments