दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में शहर के अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी आर्थोपेडिक अस्पताल मैं मुफ्त BMD जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने किया. उन्होंने अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं IMA के जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर कुमार उमेश कुमार की प्रशंसा करते हुए , उनके द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना की. डॉक्टर कुमार ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से सभी मरीजों एवं उनके परिजनों का BMD निशुल्क जांच किया गया एवं जरूरतमंदों को मुफ्त दवा दिया गया. हड्डी में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग हो जाते हैं ,यह बीमारी BMD की जांच से पता चलता है. इस संस्थान में पिछले 3 वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को यह जांच मुक्त किया जाता है. जिससे सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं .डॉक्टर कुमार ने इस रोग से बचाव हेतु नियमित कसरत, पौष्टिक आहार, धूप और दूध का सेवन करने पर बल दिया. मौके पर सैकड़ों मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.