विधानसभा स्तरीय बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा. बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह के आवास पर रविवार को विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संगीता यादव ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर सतेंद्र साहनी ने कहा कि 15 वर्ष के जंगलराज की सरकार और सुशासन की सरकार का आकलन करने पर पता चलेगा कि किस सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है. विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है. हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की जरूरत है. मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर, नंदलाल, अमीरुल्लाह सैफी, अब्दुल करीम रिजवी, माधव सिंह पटेल, सुनील कुमार, रंजीत कुमार यादव, शबाना खातून, सुशीला देवी आदि मौजूद थे.