दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

मैनाटाड़ : शिक्षकों के सामूहिक हड़ताल से अंचल क्षेत्र के 140 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में गुरुवार को ताला लगे रहे । अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक संघ के तत्वाधान में विधानसभा के घेराव को लेकर पटना शिक्षकों का दल चला गया है । जिसके कारण 40000 छात्रों का पठन-पाठन बंद रहा । छात्र विद्यालय तो आए लेकिन ताला बंद देख पुनः वापस चले गए । बीआरपी धुरेन्दर साह ने बताया कि शिक्षकों के सामूहिक हड़ताल के कारण विद्यालय बंद रहा।