विजय दूसरी बार बने सदर का जदयू प्रखंड अध्यक्ष
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : सदर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार तथा पर्यवेक्षक मुर्तजा अली पैगाम
की देखरेख में सोमवार को हुआ। इस दौरान विजय कुमार ठाकुर के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। बाद में विजय कुमार ठाकुर को सर्वसम्मति सेदूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाअध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा संगीता देवी, कन्हैयालाल पांडेय, एकराम खां, सुनील कुमार, जयनाथ ठाकुर, चुनू सिंह, दिनेश पटेल, अंगद सिंह, भूपनाथ सिंह, रितेश कुमार, लियाकत खान, सुर्जन कुमार,
किशोरी देवी, सत्येंद्र कुमार बैठा, शैलेश कुमार सानी, लालबाबू साह, अशोक भगत आदि ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी तथा कार्य को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करनी की उम्मीद जताई।




Recent Comments