लायन डॉ. एस. के. पांडेय शपथ लेने अमेरिका रवाना


छपरा (सारण) : लायंस क्लब छपरा सारण के लायन डॉ एस के पांडेय जी जिलापाल ई एवम प्रथम लायन लेडी लायन सिमा पांडेय अपने दोनों बच्चों के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल के 101 वें कन्वेंशन में भाग लेने के लिए अमेरिका के शहर लास वेगास के लिए रवाना हो गए जो 29 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। शपथ लेने के बाद जिला 322ई के जिलापाल बन जाएंगे। उनकी भव्य बिदाई उनके होम क्लब लायंस क्लब छपरा सारण के सदस्यों द्वारा दी गयी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष सिंह 18-19, सचिव गणेश पाठक, जोनचेयर ध्रुव पांडेय, प्रथम उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, वासुदेव जी, रजनीश जी, नवीन जी, लायन रूबी, जगदीश शर्मा, अमर जी, सत्यनारायण जी, उज्वल जी, राजू जी आदि क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी सचिव गणेश पाठक 18-19 ने दी।