।
—मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुअवा मदरसा की है ।
—- सुचना पर पहुंची दो थानो की पुलिस । स्थल पुलिस छावनी मे तब्दील ।
नौतन ।। जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बैकुन्ठ्वा पंचायत के महुअवा मदरसा इस्लामिया दिनिया मे वर्चस्व को लेकर रविवार को दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुयी। जिसमे दोनो पक्षो के लगभग दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची दो थानो की पुलिस ने मामले को समझा बुझा कर शांत कराया। कई घंटो तक स्थल पुलिस छावनी मे तब्दील रहा। अहमद अली सैनुलाह जाकिर आलम हारून अंसारी मोहम्मद निजाम नूरहसन मिया साहेब अंसारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रमुख पति मजहर आलम अपने दो ढाई सौ समर्थको के साथ पहुंच कर मदरसा का ताला खोलने लगे रोकने पर मारपीट किया। वही दुसरे पक्ष के मुख्तार अहमद ओसैद आलम मोहम्मद कमरूद्दीन तुफैल आलम सोयब आलम ने कहा कि हम सभी लोग मदरसा मे पढ़ाई कर रहे थे तभी सैनुलाह जाकिर अहमद अली अपने समर्थक के साथ पहुंचकर मार पीट किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल व पीएचसी नौतन को भेज दिया। जहा आनन-फानन मे घायलो का इलाज चल रहा है ।वही थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि विवाद का सिलसिला कई वर्षो से चल रहा है ।जिसके निपटारे हेतु दोनो पक्षो को टाउन थाना बेतिया मे बुलाया गया था। सभी इसी तैयारी मे जुटे थे कि अचानक मारपीट की सुचना मिली। पुलिस घटनास्थल पहुंच दोनो पक्षो को शांत कराते हुए मामले की जांच मे जुटी है । जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी ।वही प्रमुख पति मजहर आलम ने बताया कि लगाये गये आरोप गलत और बेबुनियाद है ।