छपरा : वार्ड 20 के नवनिर्मित सड़क एवं नाले का विधायक ने किया उद्धघाटन

दैनिक खोज खबर, छपरा
शहर के वार्ड-20 के देवकुमार सिंह के हाता से शुरू होनेवाली प्रोफेसर कॉलोनी की विधायक कोष से नव निर्मित पीसीसी सड़क एवं नाले का स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया. इस सड़क के निर्माण हो जाने से स्थानीय निवासियों को काफी सहूलियत हुई है,जलजमाव की समस्या से निजात मिला है. इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों का निर्माण होगा खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है.विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदाहरण आपके सामने है. ज्ञात हो कि सड़क के और नाला के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ एच के वर्मा,डॉ प्रोo के के द्विवेदी,वार्ड पार्षद योगेंद्र भगत समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments