चाय पकौड़ा दुकानदार पर अर्थदण्ड। शख्त चेतावनी पर छोड़ा।

बनियापुर (सारण) अंचलाधिकारी ने पीडीएस वितरण के दौरान क्षेत्र के डुंगरपट्टी गाव में लोगो को चाय पकौड़ा बांटते हुए एक दूकानदार को पकड़ लिया ।जिसको लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाया।पकड़े गए युवक जान आलम पर सीओ स्वामीनाथ राम ने 5 सौ रुपया अर्थदण्ड की वसूली करते शख्त चेतावनी देते छोड़ दिया।वही सीओ ने क्षेत्र के कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारो द्वारा कोरोना महामारी में सरकार के निर्देश के अनुसार वितरण की जाँच भी किया।साथ ही वितरण में मिली शिकायत का समाधान भी किया।
ज्ञात हो कि लॉक डाउन में गरीब मजदूरो को खाने पिने हो रही परिशानी को देखते राशन कार्डधारियों को अप्रैल मई जून का राशन का वितरण 14 अप्रैल से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखड में सभी पीसीएस पर किया जा रहा है।जिसके लिए पदाधिकारियो द्वारा सभी पीडीएस पर कालाबजारी पर रोक सहित किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कर्मी प्रतिनयुक्त किए गए है।




Recent Comments