लूट का योजना बना रहे 04 अपराधकर्मी 01 देशी कट्टा , 01 देशी पिस्टल एवं 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

● परसा में सीएसपी संचालक के साथ हुए 04 लाख रूपये की लूट कांड का भी उद्भेदन

छपरा। शनिवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर परसा थानान्तर्गत प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा के मुख्य गेट के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 04 अपराधकर्मियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के आधार पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार एसआईटी टीम के सहयोग से लूट की योजना बना रहे अपराधकर्मी में (1)अभिषेक कुमार उर्फ निखील उम्र 20 वर्ष पिता – स्व. हरेन्द्र मॉझी उर्फ प्रितम कुमार कौशल , सा० सिकटी , थाना परसा, (2)भूलन कुमार मॉझी उर्फ धिरज कुमार , उम्र 21 वर्ष पिता- दशरथ मॉझी सा० मैकी थाना गरखा, (3)सुरज कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष पिता-गौरी शंकर सिंह सा० धनौती,(4) उज्जवल गिरी पिता राज कुमार गिरी सा० खोजौली दोनो थाना डेरनी सभी जिला सारण को 01 देशी कट्टा , 01 देशी पिस्टल , 07 जिन्दा कारतूस एवं 5000/रू नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त घटना के सम्बंध में परसा थाना कांड सं0-41 / 22 दिं०-12.02.22 धारा –392 / 402 भा0 द0 वि0 एवं 25 ( 1- बी ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा परसा थानान्तर्गत सी० एस० पी० संचालक के साथ 04 लाख रूपये की लूट कांड सहित अन्य कई कांडो में अपनी संलिप्तता को स्वीकार की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूट काण्ड / अन्य कांडों में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी / कार्रवाई की जा रही है।उक्त जानकारी पुलिस प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर दी है।वही पुलिस ने अपराधकर्मी सुरज कुमार सिंह का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास में परसा थाना कांड सं0-19 / 22 धारा -392 भा0 द0वि0, अवतार नगर थाना कांड सं0-66 / 17 धारा -147 / 149 / 341 / 323 / 323 / 333 / 307 / 427 / 504 भा0 द0 वि0 में संलिप्तता बताया है। जबकि अपराधकर्मी भूलन कुमार मॉझी उर्फ धीरज कुमार मॉझी का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास में गरखा थाना कांड सं0-445 / 19 धारा 414 भा0 द0 वि0, गरखा थाना कांड सं0-305 / 21 धारा -30 ( ए ) बि0म0 नि0 उ0 अधि 2016
3. परसा थाना कांड सं0-19 / 22 धारा -392 भा0 द0वि0 कांड में शामिल बताया गया है। अपराधकर्मी उज्जवल गिरी का अबतक ज्ञात अपराधिक इतिहास रहा है उसमें डेरनी थाना कांड सं0-151 / 21 धारा 392 भा0द0वि0 एवं परिवर्तीत धारा –395 / 412 / 120 ( बी ) भा0 द0 वि0 शामिल हैं। जबकि चौथे अपराधकर्मी अभिषेक कुमार उर्फ निखील का भी अपराधिक इतिहास ज्ञात हुआ है जो
परसा थाना कांड सं0-19 / 22 , धारा -392 भा 0 द0 वि0 में शामिल बताया गया है।